मुजफ्फरनगर। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में भूमि संरक्षण विषय पर शहर के जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज में बीती 22 अप्रैल को एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें चित्रकला विषय की 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता कॉलेज की प्राचार्य डॉ सीमा जैन के निर्देशन में, चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ निशा गुप्ता व एसोसिएट प्रोफेसर वंदना वर्मा की दखरेख में हुई। इन विषय परिस्थितियों में अपने आप को बचाने के साथ-साथ पृथ्वी को भी प्रदूषण से बचाना है। इस संदेश को छात्राओं ने अपने मनोहारी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा। निर्णायक मंडल में डा. निशा शर्मा पूर्व प्राचार्य ने विजयी छात्राओं के नाम घोषित किये, जिसमें टिम्सी ठाकुर, ज्योति प्रथम रही। शगुफ्ता, श्रृष्टि पंवार, इरम द्वितीय रही। नेहा नामदेव, आरूषी, नीशू, छायारानी, शबीना तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा। लॉकडाउन के समय में सभी छात्राएं घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रही है तथा समाज में कोविड 19 को लेकर जागरूकता का संदेश दे रही है।
कागज पर उतरे मन के भाव, जैन कन्या डिग्री कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता
जैन कन्या डिग्री कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
सार्थक संवाददाता